Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के लिए हर घरों में तिरंगा लगाने किया गया आह्वान

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@रायपुर:-  आजादी के 75 वाँ वर्ष अमृत महोत्सव मनाने भाजपा द्वारा 9 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा कार्यक्रम”क...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@रायपुर:-  आजादी के 75 वाँ वर्ष अमृत महोत्सव मनाने भाजपा द्वारा 9 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा कार्यक्रम”के तहत ज़िले के तीनों विधानसभा के प्रत्येक घरों सहित शासकीय- अर्धशासकीय जगहों में हमारी आन-बान-शान तिरंगा ध्वज लगाया जायेगा। आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत हिन्दुस्तान के 20 करोड़ घरों एवं प्रमुख जगहों में तिरंगा झंडा लगाया जायेगा। आज भाजपा क़ुशाभाऊ प्रदेश कार्यालय रायपुर में कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक एवं भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के मुख्य आतिथ्य ,अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की अध्यक्षता व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरम कौशिक, कार्यक्रम प्रदेश संयोजक बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, कार्यक्रम प्रभारी छगन मुंदरा, सह प्रभारी रामु रोहरा के विशिष्ट आतिथ्य में प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुआ। 

जिसमें संबित पात्रा एवं बृजमोहन अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के 10 लाख घरों में तिरंगा ध्वज लगाने और प्रत्येक विधानसभा के 75 विशिष्ट चयनित व्यक्तियों द्वारा प्रमुख जगहों में तिरंगा झंडा फहराने के लिए अभियान तैयार किया गया है।आज बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के प्रत्येक ज़िला के पदाधिकारीगण 3-3 संयोजक-सहसंयोजक के रूप में सम्मि लित होकर “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में भानु चन्द्राकर ज़िला सहसंयोजक एवं विधानसभा प्रभारी “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” ने भी शिरकत की।

No comments