Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्राम पचपेड़ी में मनमोहक रूप में विराजी मां दुर्गा, आस्था व भक्ति का उमड़ा सैलाब

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- ग्राम   पचपेड़ी   में   माँ दुर्गे की असीम कृपा से इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गोंत्सव समि...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- ग्राम पचपेड़ी में माँ दुर्गे की असीम कृपा से इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गोंत्सव समिति पुराना बाजार चौक पचपेड़ी में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई है। प्रतिदिन भक्तगण माता सेवा जस की सुमधुर गीतों सेसराबोर होकर जनकल्याण की कामना की अर्जी लगा रहे है। पंचमी के अवसर पर आज दिन गुरुवार को जय मां शारदा लोक कला रामधुनी मंडली खुटेरी भव्य कार्यक्रम होगा। वहीं समिति द्वारा हवन पूजन व मूर्ति विसर्जन को किया जाएगा। इस बार  मूर्ति - स्व.श्री पन्नालाल पिता स्व. श्री पुरुषोतम लाल साहू, माता स्व. श्री मति चंद्रिका देवी साहू, ग्राम - बीजा भाठा की स्मृति में श्री मति सुशीला साहू पति स्व.श्री थानुराम साहू पचपेड़ी की पुत्री श्री मति प्रतिभा साहू द्वारा प्रदत्त किया गया है।

No comments