Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में गौरी-गौरा विसर्जन में उमड़ी आस्था, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- नगर सहित अंचल में गोवर्धन पूजा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी तरह आज दोपहर में दीपाव...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- नगर सहित अंचल में गोवर्धन पूजा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी तरह आज दोपहर में दीपावली की रात्रि विराजित की गई भगवान गौरी-गौरा की विसर्जन यात्रा पारंपरिक गड़वा बाजा व धूमाल के मधुर धुनों में निकली। जिसमे नाचते -झुमते भक्त आस्था भाव मे डूबे रहे। दोपहर में संजय नगर, सरोजनी चौक, बैगापारा , दानीपारा, पचरीपारा, सिरसा चौक, बजरंग चौक, गोड़पारा सहित विभिन्न स्थानों व ग्रामीण अंचलों में विराजित गौरी-गौरा की शोभायात्रा निकली, जिसमे बड़ी संख्या लोग शामिल हुए।लोगो ने इस दौरान पारंपरिक सांटा का प्रहार सहते हुए भगवान का आर्शीवाद पाया।

परम्परा नुसार भगवान गौरी-गौरी की मूर्तियों का धूमधाम से विसर्जन नगर के जलशन तालाब, नया तालाब, पचरीपारा तालाबों में हुआ। आस्था भाव के साथ लोगो ने भगवान शिव-पार्वती को विदा करते हुए जनकल्याण की कामना की।

No comments