Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में हल्की फुहारों ने दी राहत, मानसून के आगाज से खिले चेहरे

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:-  कुरुद नगर में आज सुबह से हो रही हल्की-फुल्की फुहारों ने भीषण गर्मी से राहत प्रदान की है।लोगो के चेहरे इस रि...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

 कुरुद:- कुरुद नगर में आज सुबह से हो रही हल्की-फुल्की फुहारों ने भीषण गर्मी से राहत प्रदान की है।लोगो के चेहरे इस रिमझिम बारिश से खिलने लगे है।

मीडिया रिपोर्ट के आधार पर दक्षिण पश्चिम मानसून ने दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग से पहले की तरह ही प्रवेश किया है। जिसके बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून की एंट्री के बाद आज प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। सुबह से हो रही बारिश से प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिली है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के लिए प्रदेश के 14 जिलों में बिजली गिरने की संभावना है।आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिन पहले भीषण गर्मी पड़ी थी। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। प्रदेशवासी पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज सुबह से हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

No comments